Bihar Weather News Today: बिहार में मानसून कमजोर, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़िए मौसम समाचार
Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून कमज़ोर पड़ते ही किसानों के माथे पर शिकन की लकीर खिंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रहने कि वजह से बिहार के कई जिलों में बादल मंडराते रहेंगे। वहीं कुछ जिलों में गर्मी से लोगों की हालत ख़राब रहेगी। आइए जानते हैं मौसम का हाल
अगले दो से तीन (29,30,31 जुलाई) दिनों में राजधानी पटना प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की और कुछ में मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 19 जिलों में हलकी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के जमुई, मुंगेर,भागलपुर,बांका, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी,मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। सोमवार (29 जुलाई) को पूर्वी चंपारण में मध्यम से लेकर मूसलाधार बारिश हो सकती है।
30 जुलाई को मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में मध्यम से लेकर मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है। 30 जुलाई को सुपौल, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण के साथ आसपास के इलाके शामिल है।
मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई को प्रदेश की राजधानी पटना के साथ-साथ औरंगाबाद, रोहतास, गया, भोजपुर, भभुआ, बेगूसराय, बक्सर, लखीसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा और अरवल में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। उत्तर बिहार से होकर बंगाल की खाड़ी से निकली टर्फ प्रदेश में आने की संभावना है। टर्फ़ एक्टिव होने के साथ ही बिहार के लोगों को झमाझाम बारिश के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications