Delhi Weather Today: कोहरे के आगोश में दिल्ली-NCR, गाजियाबाद में स्कूलों का टाइम बदला, नोएडा में भी बड़ा चेंज
केवल दिल्ली ही नहीं पूरे नोएडा में सर्दी का सितम जारी है। बढ़ती ठंड के कारण गाजियााबाद और नोएडा प्रशासन ने कुछ फैसले लिए हैं।

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी में सर्दी का सितम पूरजोर ढंग से जारी है। चारों ओर कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे सुबह-सुबह लोगों का आने जाने खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में ठिठुरन बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अब दिल्ली में इसी तरह का मौसम रहने वाला है इसलिए लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शीतलहर का Orange Alert पांच दिनों के लिए पहले से ही जारी है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहीं दूसरी ओर यहां पर प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 400 के पार है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 399 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 401 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 412 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 412 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 401 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 393 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली AQI 398

केवल दिल्ली ही नहीं पूरे नोएडा में सर्दी का सितम जारी है। बढ़ती ठंड के कारण गाजियााबाद और नोएडा प्रशासन ने कुछ फैसले लिए हैं। गाजियाबाद में आज जिलाधिकारी ने सभी बेसिक स्कूलों का टाइम सुबह 9 बजे से कर दिया है तो वहीं नोएडा में आज रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। अनुमान के मुताबिक नोएडा में न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

वैसे आज कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आज भी बर्फबारी की आशंका है तो वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट जारी है तो वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर में मौसम साफ रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications