बिहारः मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, राज्य की कई नदियां उफान पर
पटना। बिहार में लगातार मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग ने समूचे राज्य में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सुपौल, चंपारण, मधुबनी न सीतामढ़ी सहित कई जिलो में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि इन इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
Recommended Video

बता दें कि बिहार के गोपालगंज जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में नदी का पानी घुस गया है। जिलाधिकारी ने सीओ और बीडीओ को बाढ़ ग्रस्त इलाके की पहचान कर राहत शिविर शुरू करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से तटबंधों से बाहर आकर रहने की अपील की है। बिहार में सोमवार का मौसम भी मॉनसून के असर से प्रभावित दिख रहा है।
गोपालगंज के 178 गांवों में फैला बाढ़ का पानी
नेपाल में भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से छोड़े गये पानी के कारण गंडक नदी अपने पूरे उफान पर है। कुचायकोट के कालामटिहनिया और सदर प्रखंड के पतहरा में नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। रविवार को छह प्रखंडों के 39 पंचायतों के करीब 178 गांव में बाढ़ का पानी फैल गया। बाढ़ के पानी से घिरे गांव का सड़क संपर्क भी टूट चुका है।

नेपाल में ही रही बारिश बनी समस्या
भारी बारिश से कोसी सहित अन्य सहायक नदियों के जल स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। कोसी बराज से निकला पानी सुपौल, किसनपुर, सरायगढ़, निर्मली, मरौना के दर्जनों गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। दर्जनों सड़कें ध्वस्त हो गयी हैं। सुपौल के तटबंध के अंदर के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब व्यापक होता नज़र आ रहा है।
खासकर पूर्वी चंपारण में कई इलाकों में पानी घुस जाने के कारण नदियों के बांध टूट गए हैं। मोतिहारी के कई प्रखंडों में लोग पलायन करने को मजबूर हैं। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जल ग्रहण क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियों में जल स्तर में काफी वृद्धि होने के कारण निचले क्षेत्रों में पानी फैलने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications