'BJP-RSS संविधान मिटा रहे हैं, इन्हें बिहार चुनाव चोरी नहीं करने देंगे', राहुल गांधी का धमाकेदार बयान
Rahul Gandhi 'Vote Adhikar Yatra': कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (17 अगस्त) को बिहार के सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा मैदान से अपनी 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं बल्कि संविधान को बचाने की जंग है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ''BJP और चुनाव आयोग पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव चोरी कर रहे हैं। अब ये SIR से बिहार का चुनाव चोरी करना चाहते हैं। BJP और चुनाव आयोग जान ले- हम बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देंगे।'' उन्होंने ये भी कहा कि, नरेंद्र मोदी और NDA अरबपतियों के साथ सरकार चलाते हैं। आप वोट डालते हैं, आपका वोट चोरी किया जाता है और आपका सारा पैसा 5-6 अरबपतियों को दे दिया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा, ''चुनाव आयोग ने मुझसे एफिडेविट मांगा। जब कुछ दिन पहले BJP के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनसे कोई एफिडेविट नहीं मांगा गया। चुनाव आयोग कहता है- आप एफिडेविट दें कि आपका डेटा सही है। ये डेटा चुनाव आयोग का है, मुझसे एफिडेविट क्यों मांगा जा रहा है?''
राहुल गांधी बोले- BJP-RSS आपके वोट के अधिकार को छीन रही है
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देशभर में चुनावों में धांधली हो रही है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में जब ओपिनियन पोल महागठबंधन की जीत दिखा रहे थे, तब लोकसभा में भी हम जीते। लेकिन चार महीने बाद उसी इलाके में जब चुनाव हुआ तो नतीजे उलट गए। जांच में सामने आया कि अचानक 1 करोड़ नए वोटर लिस्ट में जोड़ दिए गए और वहां बीजेपी गठबंधन की जीत हो गई।"
उन्होंने बिहार की जनता को चेताया कि यहां भी वोट चोरी की कोशिश की जा रही है। राहुल ने कहा, "गरीब और कमजोर वर्ग के पास सिर्फ वोट का अधिकार है, लेकिन बीजेपी-आरएसएस इस हक को भी छीनना चाहते हैं। बिहार की जनता ऐसा कभी होने नहीं देगी। चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सभी की नज़र है और हम इसे वोट चोरी करने नहीं देंगे।"
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर दोहरे मापदंड का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "जब हमने जांच कर सभी रिकॉर्ड निकाले तो पता चला कि कर्नाटक की एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए। इन्हीं वोटों की वजह से भाजपा ने वहां लोकसभा सीट जीत ली। लेकिन जब हमने यह मुद्दा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया, तो चुनाव आयोग ने हमसे हलफनामा मांगा। भाजपा नेताओं से कभी ऐसा हलफनामा नहीं लिया जाता।"
बिहार SIR पर क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में विधानसभा और लोकसभा चुनावों को "चोरी" किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब उनकी आखिरी साजिश बिहार में रची जा रही है।
राहुल गांधी ने कहा, "बिहार में SIR के जरिए नए वोटर जोड़कर और पुराने वोटरों को हटाकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम साफ बता देना चाहते हैं कि हम इन्हें बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देंगे।"
'बीजेपी और आरएसएस पूरे देश में संविधान को कमजोर कर रही है'
राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा जंग असल में संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस पूरे देश में संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "जहां भी चुनाव होते हैं, बीजेपी जीत जाती है। महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल में महागठबंधन की जीत दिखाई गई थी। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन जीता भी, लेकिन सिर्फ चार महीने बाद उसी क्षेत्र में हम हार गए। जांच करने पर पता चला कि अचानक एक करोड़ नए वोटर जुड़ गए और जहां-जहां ये नए वोट बने, वहां बीजेपी गठबंधन की जीत हुई। हमारे वोट कहीं घटे नहीं, लेकिन सारे नए वोट बीजेपी के खाते में चले गए। जब हमने चुनाव आयोग से कहा कि इस पर वीडियो दिखाइए, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।"
राहुल गांधी का दावा- पीएम मोदी जातिगत जनगणना नहीं करवाएंगे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मुझे पता है कि पीएम मोदी सही मायने में जातिगत जनगणना नहीं करवाने जा रहे हैं लेकिन इंडिया ब्लॉक देश में सही मायने में जातिगत जनगणना सुनिश्चित करेगा। हम वोट चोरी को खत्म करेंगे और SIR की सच्चाई को उजागर करेंगे। लालू जी, डॉक्टर की सलाह के बावजूद यहां आने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया।"












Click it and Unblock the Notifications