दुल्हन के घर से बेरंग लौटी बारात, मनाते रह गए परिजन लेकिन अपने फ़ैसले पर अड़ी रही दुल्हन

Bhagalpur Wedding News: बिहार के भागलपुर जिले से बेरंग बारात लौटने का मामला सामने आया है।

Viarl Wedding News Bhagalpur Bihar Update Hindi, Dulhan Ne Kya Shadi Se Inkar

Bhagalpur News Update: बिहार के विभिन्न जिलों से शादी समारोह के अजीब मामले सामने आते रहते हैं, कही समारोह में हर्ष फायरिंग हो जाती है, कहीं दूल्हे को दुल्हन की छोटी बहन से शादी हो जाती है। भागलपुर जिले से भी एक अजीब मामला सामने आया है।

मंगलवार की रात भागलपुर के रसलपुर (कहलगांव) में धूमधाम के साथ बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ और फिर शादी की रस्म शुरू हुई। दुल्हन स्टेज पर पहुंची जैसे ही उसकी नज़र दूल्हे की शक्ल पर गई, उसने शादी से इनकार कर दिया।

Recommended Video

    नूरपुर गांव में जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने करवाई प्रेमी जोड़े की शादी, पहल की हो रही तारीफ

    दुल्हन को दूल्हे के परिजन मनाते रहे लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही, दुल्हन ने कहा कि दूल्हे की उम्र काफी ज्यादा है। इतने ज्यादा उम्र के लड़के से वह विवाह नहीं रचाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र 38 साल है और युवती की उम्र 20 साल है।

    लड़की को उसके माता-पिता दूल्हे के परिजन सभी ने समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और वरमाला नहीं पहनाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा, उसने शादी से मना कर दिया। वहां मौजूद महिलाओं ने जबरदस्ती तिलक लगाया, लेकिन वह नहीं मानी और बारात को बेरंग लौटना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+