Bihar Police Viral Video: बीच सड़क पुलिसकर्मियों में गुत्थम-गुत्था, स्थानीय लोगों ने कराया बीच बचाव
आए दिन पुलिस के एक से एक कारनामे सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। हाल ही में बिहार से भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे दो पुलिसकर्मी बीच सड़क आपस में ही गुथमगुथा करते नजर आ रहे हैं। इस घटना को स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया है, जो अब जमकर शेयर किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार, यह वायरल वीडियो नालंदा जिले के सोहसराय हाल्ट के समीप का है। बताया जा रहा है कि सोहसराय थाना के 112 नंबर गाडी के दो पुलिसकर्मियों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मी उलझ गए और दोनों में मारपीट हो गई।

Recommended Video
इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। हालाँकि वनइंडिआ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications