Viral Video: बिहार की शादी बनी ‘सोशल मीडिया सेंसेशन’, दूल्हे ने हर रस्म पर बना डाली रील
Bihar Wedding Viral Video: शादी का सीज़न आते ही विवाह से जुड़ी कई रोचक ख़बरें सामने आने लगती है। वहीं बिहार में एक शादी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है, हालांकि लोग कन्फ्यूज़ हैं कि यह शादी असली है या फिर सिर्फ रील्स बनाने के लिए कंटेंट तैयार किया गया है।
वीडियो जो भी देख रहा है उसके ज़ेहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि दूल्हा अपनी शादी के हर रस्म पर रील्स कैसे बना सकता है। शादी के वीडियो पर रील्स बनाने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

यहां तक के लोग उस शख्स (दूल्हे) को रील वाला दूल्हा की संज्ञा तक देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम के कई यूज़र ने विभिन्न कैप्शन के साथ वीडियो को अपनी आईडी पर शेयर किया है।
Recommended Video
वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम राजा बताया जा रहा है। युवक ने शादी के फेरों से लेकर विवाह के हर कार्यक्रम पर रील बना डाली है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर हो रहे वीडियोज़ में दिख रहा है कि अपनी पत्नी को सिंदूर लगा रहा है।
इतना ही नहीं एक गाने में 'दूल्हा बन गया ओए' पर डांस करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद एक वीडियो में विवाह फिल्म गाने पर पत्नी के साथ प्रेम का इज़हार करते हुए भी नज़र आ रहा है। इसके बाद एक वीडियो में पत्नी और अन्य लोगों के साथ हवाई यात्रा करता हुआ नज़र आ रहा है।
राजा नाम के इस युवक का सभी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनसे वीडियोज़ को लाखों लोगों ने अभी तक देख लिया है। वहीं लोगों के बीच यह सस्पेंस बरकरार है कि यह सही में शादी है या फिर पब्लिसिटी स्टंट है। इसे इसलिए भी लोग स्टंट की संज्ञा दे रहे हैं, क्योंकि राजा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है।












Click it and Unblock the Notifications