Bihar Viral Video: नर्स ने किया कमरा बंद और युवक की कर दी पिटाई, डॉक्टर ने पूछा क्यों ?

Bihar Viral Video मामले में पीड़ित लड़कों की मानें तो जब वह लोग ओपीडी के मेडिसिन रूम में दाखिल हुए तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अस्पताल की अव्यवस्था का उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की, इसी बात से नाराज़...

Bihar Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन से वीडियो वायरल होकर ट्रेंड करने लगे यह कोई नहीं बता सकता है। वहीं वीडिया वायरल होने के बाद लोगों में यह जानने की उत्सुकता होती है कि आखिर वीडियो कहां का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें नर्स 2 युवकों की पिटाई करती हुई नज़र आ रही है। वीडियो में साफ तौर पर नज़र आ रहा है कि नर्स मोटे से डंडे से युवक की पिटाई कर रही है। पिटाई से एक युवक तो रोने भी लगता है।

छपरा सदर अस्पताल का है वायरल वीडियो

छपरा सदर अस्पताल का है वायरल वीडियो

वीडियो में नर्स लड़कों को डांटते हुए भी नज़र आ रही रही है। वहीं पीछे से एक आदमी नर्स से कह रहा है कि लड़कों की और पिटाई करे। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बिहार के छपरा जिले का है। जहां सदर अस्पताल नर्स ने युवकों की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दो युवक स्वास्थ्य संबंधित दस्तावेज़ों पर अस्पताल में डॉक्टर का साइन लेने गए थे।

युवकों की पिटाई का बनवाया वीडियो

युवकों की पिटाई का बनवाया वीडियो

ओपीडी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, वहीं डॉक्टर क कमरे में मौजूद नहीं रहने पर युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। डॉक्टर की गैर मौजूदगी में उनके कमरे का वीडियो बनाने पर वहां मौजूद नर्सों ने देख लिया। इसी बात से नाराज़ नर्सों ने अपने सहयोगियों द्वारा दोनों युवकों को कमरे में बंद कर दिया और फिर जमक पिटाई भी की। इतना ही नहीं उन दोनों की पिटाई का वीडियो भी बनवाया।

नर्सों से पिटाई मामले में मांगा गया जवाब

नर्सों से पिटाई मामले में मांगा गया जवाब

वायरल वीडियो मामले में पीड़ित लड़कों की मानें तो जब वह लोग ओपीडी के मेडिसिन रूम में दाखिल हुए तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अस्पताल की अव्यवस्था का उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की, इसी बात से नाराज़ नर्सों ने उन्हें पीटा है। वहीं इस घटना पर सदर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह पूरा मामला 14 अक्टूबर का है। इस बाबत अस्पताल की नर्स ने थाने में प्राथमिकि दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने नर्सों से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद नर्सों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Dial 112: कंट्रोल रूम में कॉल कर कोई मांगता है प्याज़, तो कोई देने लगता है गाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+