Viral News: भैंस पर सवार होकर अपने भगवान से मिलने जा रहा भक्त, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
Viral News: भगवान की भक्ती से इंसान के दिल को सुकून मिलता है। भगवान के नाम पर दिन की शुरुआत करता है, लेकिन इंसान को ही भगवान का दर्जा देने वाले लोग बहुत कम होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि एक इंसान को अपना भगवान मानते हैं।
मुज़फ्फरपुर जिला के रहने वाले जितेन्द्र राय के भगवान बिहार की राजधानी पटना में बैठे हैं। इस भक्त ने यह संकल्प लिया है कि जब तक वह अपने भगवान के दर्शन नहीं कर लेता, सिर्फ़ दूध के ही पीकर रहेगा। अपने भगवान के दर्शन के बाद ही अन्न खाएगा।

शरीर पर हरा कुर्ता और कंधे पर गमछा लिये बैंस पर बैठकर जितेंद्र राय पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। विशुनपुर बघनगरी (सकरा प्रखंड, मुजफ्फरपुर) के रहने वाले जितेंद्र राय अपने चाचा गोनौर राय के साथ पटना के सफर पर निकले हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह शख़्स कौन है, जिन्हें भगवान का दर्जा दिया जा रहा है। जिनके लिए अपने चाचा के साथ भैंस पर सवार होकर जितेंद्र राय पटना में मुलाक़ात करने जा रहे हैं। तो आपको बता दें कि वह शख़्स हैं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए जितेंद्र राय मुजफ्फरपुर से पटना जा रहे हैं। जितेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद यादव मेरे भगवान हैं, इसलिए उनसे मिलने जा रहे हैं। सफर के दौरान अन्न नहीं खाएंगे सिर्फ दूध दही खाकर सफ़र जारी रखेंगे। लालू यादव से मुलाक़ात के बाद ही अन्न खाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications