Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Politics: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने किया रुख साफ़, कहा- मेरे पास भी चौंकाने के लिए कुछ...

VIP Bihar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए सरकार में अभी मंत्रालय बंटवारे पर सबकी निगाहें टिकीं हुई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बदली सियासी फ़िज़ा के बाद चुनावी समीकरण को लेकर चर्चा तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

VIP (विकासशील इंसान पार्टी) के संरक्षक मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ है, इसका अंदाज़ा किसी को नहीं था। उन्होंने कहा कि आज जो दिखा रहा है, दो सप्ताह बाद ऐसा नहीं रहेगा। इसमें फिर बहुत सारा बदलाव नज़र आने वाला है।

VIP supremo Mukesh Sahni made his stand clear, said- I also have something to surprise bihar politics

बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियां इस तरह का काम करतीं हैं जो की नहीं होना चाहिए। यह जनता के मत का अपमान है। तोड़-जोड़ की सियासत कर अपनी सत्ता चले रहे हैं, लोगों के हित के लिए नहीं सोच रहें है। यह देश के लिए सही नहीं है। लोगों के विचार के साथ सियासत होनी चाहिए। जनता से किए वादों को पूरा करना चाहिए।

मुकेश सहनी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को इन सब चीज से बचते हुए, विचारधारा के साथ काम करना चाहिए। पीएम मोदी कहते हैं कि हम चार सौ सीट पार करेंगे, जब आप अपने बलबूते पर 400 सीट पार कर सकते हैं, तो फिर सीएम नीतीश क्यों ज़रूरी हैं।

इससे साफ़ ज़ाहिए होता है कि पीएम मोदी चार सौ पार नहीं कर रहे हैं, दो सौ पार कर रहे होंगे। इसलिए ही नीतीश कुमार ज़रूरी हैं। यह समझ आ गया है कि पीएम मोदी चार सौ पार नहीं कर सकते हैं। बिहार में उन्हें कई दल की ज़रूरत है।

मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी एक उद्देश्य से बनाई गई है। इसका मक़सद है निषाद समुदाय का कल्याण हो। वर्षों से जो निषाद आरक्षण की मांग की जा रही है, उसे पूरा किया जाए। जब दिल्ली और बंगाल में निषाद समुदाय को आरक्षण है, तो बिहार में भी होना चाहिए।

हम लोगों की मुख्य लड़ाई है कि निषाद समुदाय को आरक्षण मिले। इसलिए जो हम लोगों के की बात मानेंगे उनके साथ खड़े होंगे। मुकेश सहनी ने साफ कहा कि उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। कई जगहों से ऑफर है, हमारी मांगों पर सहमति बनेगी तो VIP उनके साथ जाएगी।

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में जो सियासी तूफान आने की वजह से रुक गए, नहीं तो गठबंधन हो गया रहता। अपनी रणनीति को सभी जगह सार्वजनिक करना सही नहीं है। आप लोग देख रहे हैं ना किस तरह से लोग ऑपरेशन लोटस करते हैं, कैसे खेला होता है। उसी तरह से हमारे पास भी कुछ सीक्रेट रहने दें, वक्त आने पर शेयर करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+