Big Breaking Bihar: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या, जीतन सहनी की घर में मिली लाश

Mukesh Sahani Father Jitan Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दरभंगा में घर पर उनकी लाश क्षत- विक्षत स्थिति में लोगों ने देखा।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए विकाशसील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने बताया कि वह चुनाव के कामों की वजह से जहानाबाद में थे। अभी थोड़ी देर पहले पिता कि हत्या का दुखद समाचार मिला। बड़े भाई मुकेश सहनी भी मुंबई में थे। वह भी घर के लिए निकले हैं।

VIP Supremo mukesh Sahani k pita Jitan Sahani ki hatya darbhanga ghar me mili lash

मैं भी अभी जहानाबाद से घर लिए निकला हूं, करीब 4 से 5 घंटे में पहुंच जाऊंगा। फिलहाल जिला प्रशासन से बात हुई है। पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ मौके़ पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। मैं भी दरभंगा पहुंच रहा हूं, वहा पहुंचकर देखता हूं पूरा मामला क्या है। अभी हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।

Recommended Video

    Big Breaking Bihar: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या, जीतन सहनी की घर में मिली लाश

    विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का घर दरभंगा के अफजला पंचायत (सुपौल बाज़ार) में है। दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले संज्ञान में लिया है। हत्या मामले में जांच की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+