VIP पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, मंत्री मुकेश सहनी ने जताया शोक

पटना। बिहार सरकार में सहयोगी मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार की रात को 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। मुसाफिर पासवान मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा से विधायक थे। उन्होंने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

vip mla musafir paswan passed away in sir ganga ram hospital

बता दें कि वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान पिछले कई दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे। उन्हें लंग्स में शिकायत थी, जिसके बाद से उनका इलाज दिल्ली के बड़े अस्पताल में चल रहा था। अपनी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन की जानकारी पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने दी। मुसाफिर पासवान अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता थे। लंबी बीमारी के बाद देर रात उनका देहांत हो गया।

मुसाफिर पासवान के निधन की जानकारी वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी ने सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखा कि, अब हमारे बीच मुसाफिर पासवान जी नहीं रहे। मुसाफिर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। हम सभी ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया। मुसाफिर जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका निधन पूरे बिहार के लिए अपूर्णिया क्षति है।

बता दें कि इससे पहले 19 सितंबर को मुसाफिर पासवान के निधन की खबरें सामने आई थीं। तब अगले दिन सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया था कि वे जिंदा हैं। लोगों ने उनके स्वास्थ्य का हाल जानना शुरू कर दिया था। तब उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि वे स्वस्थ हैं और परिवार के साथ सकुशल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+