वैशालीः नाबालिग लड़की की पोखरे में मिली लाश, परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के इलाके में नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक लड़की बीते शनिवार से लापता थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने 6 लोगों के खिलाफ अपहरण की FIR दर्ज करवाई थी। हालांकि पांच दिन बाद कटहरा थाना के मथना मिलिक गांव के पोखर से लड़की की लाश बरामद हुई है। वहीं उसके पास रहने वाले लोगों पर मृतका के परिवार वालों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने पहले भी धमकी दी थी। इस बार लड़की को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। लड़की के पिता ने कहा कि वह कोलकाता में रहते हैं। महीने भर के लिए यहां आते हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का अपहरण पांच दिन पूर्व किया गया था। उन्हें पुरानी रंजिश का पता नहीं है पर उन्होंने आरोपितों पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बीते शनिवार की रात को ही लड़की को अगवा कर लिया गया था और 5 दिन बाद पोखर से शव बरामद कर लिया। परिजनों का कहना है कि आरोपितों ने पहले भी धमकी दी थी। इसी के तहत लड़की को अगवा किया गया और अपहरण किये जाने के बाद उसके साथ रेप किया गया है और फिर हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications