रेलवे ने छठ के लिए डीडीयू-गया के बीच शुरू की अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, जानें समय,स्‍टॉपेज स्‍टेशन

Chhath special train: छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के भारतीय रेलवे देश भर के स्‍टेशनों से स्‍पेशल ट्रेन चला रही है। वहीं रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जो रेलवे के अगले आदेश तक प्रतिदिन चलेगी।

बिहार के सबसे बड़े छठ पर्व लोग अपने घरों तक पहुंच सके इस उद्देश्‍य से ये पैंसेजर ट्रेन शुरू की है। आइए जानते हैं इस ट्रेन का समय क्‍या है और किन-किन स्‍टेशनों पर इसका स्‍टॉपेज होगा?

Chhath special train

क्‍या है ट्रेन का समय और स्‍टॉपेज स्‍टेशन?

यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 09 बजे रवाना होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन के बीच इसका ठहराव चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा।

गया जंक्शन पहुंचने के बाद, यही ट्रेन इसी मार्ग और ठहरावों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए वापसी करेगी। यह विशेष ट्रेन डीडीयू जंक्शन से सुबह 09 बजे शुरू होने के बाद गया जंक्शन तक ओपन टाइमिंग के साथ संचालित हो रही है।

इसी प्रकार, गया जंक्शन से डीडीयू जंक्शन तक वापसी में भी ट्रेन का परिचालन ओपन टाइमिंग के साथ किया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से उत्तर और दक्षिण बिहार के उन यात्रियों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी जो छठ पर्व के लिए अपने घरों को लौट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+