कटिहार के डॉक्टर और रूसी आर्किटेक्ट की अनोखी Love Story, दुर्गा मंदिर में रचाई शादी, मिला नया नाम 'नास्तिया'

Unique Love Story: प्यार में लोग सात समुंदर भी पार कर आते हैं, इस बात को सच साबित कर दिखाया है कटिहार (बिहार) के नवाबगंज निवासी डॉक्टर अनुभव शाश्वत और रूस की आर्किटेक्ट छात्रा अनाथासिया ने। इनकी प्रेम कहानी न केवल दिल को छूने वाली है, बल्कि दो देशों और संस्कृतियों के मेल की एक अनोखी मिसाल भी है।

रूस में शुरू हुई एक खूबसूरत कहानी
2017 में जब अनुभव एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रूस गए, तब उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि वहीँ एक नई कहानी लिखी जाएगी। 2020 में, वैश्विक महामारी के दौर में उनकी मुलाकात आर्किटेक्चर की छात्रा अनाथासिया से हुई। लॉकडाउन और अकेलेपन के बीच, दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ जो जल्द ही गहरे प्रेम में बदल गया।

Unique Love Story

देश लौटा, लेकिन दिल वहीं रहा...
2022 में अनुभव भारत लौटे तो प्यार की डोर को टूटने नहीं दिया। दोनों ने संपर्क बनाए रखा। जब अनाथासिया भारत आईं, अनुभव ने उन्हें पूरे परिवार से मिलवाया। भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को करीब से देखने के बाद अनाथासिया ने भारत में शादी करने का एक बड़ा फैसला लिया।

कटिहार में हुई पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाज से शादी
अनुभव और अनाथासिया ने कटिहार के दुर्गा मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रों के बीच हुई यह शादी सिर्फ एक जोड़े का मिलन नहीं थी, बल्कि संस्कृति, आस्था और प्रेम का संगम थी। परिवार ने उन्हें प्यार से 'नास्तिया' नाम दिया और बहू के रूप में खुले दिल से स्वीकार किया।

जब प्यार सीमाओं से परे हो...
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कहानी साबित करती है कि सच्चा प्यार धर्म, भाषा या राष्ट्र की सीमाएं नहीं मानता। अनुभव और अनाथासिया की यह शादी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि एक उदाहरण भी है कि जब दिल मिलते हैं, तो सीमाएं खुद-ब-खुद मिट जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+