Boyfriend के घर दुल्हन के जोड़े में पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच जीजा ने कराई शादी
Love Marriage News: बिहार के भागलपुर ज़िले में हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हुआ प्रेम विवाह, विस्तार से पढ़िए पूरा मामला

Bhagalpur Love Marriage News: बिहार के भागलपुर ज़िले से प्रेम विवाह का अनोखा मामले सामने आया है। जहां एक युवती दुल्हन की ड्रेस में अपने जीजा के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंचने के बाद वह शादी करने की ज़िद पर अड़ गई।
प्रेमिका की हरकत देख युवक के घर वाले भी हैरान रह गए। वह शादी के लिए राज़ी नहीं हुए, लेकिन ग्रामीणों ने पहल कर प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। यह पूरा मामला बलाहा गांव (नारायणपुर प्रखंड, नवगछिया) का है।
Recommended Video
प्रेम विवाह के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती दुल्हन बनकर युवक के घर पहुंची थी। वह शादी करने की ज़िद कर रही थी, लड़के के घर वाले नहीं मानें। ग्रामीणों ने पहल कर शिवालय में दोनों की शादी करवा दी। प्रेमी जोड़े की शादी के बाद लड़की की विदाई ई-रिक्शा से हुई।
नवगछिया के रहने वाले बीरेंद्र चौधरी की बेटी बूधो कुमारी और पंकज के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन उनके परिजनों को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था। परिवार वाले के मना करने के बावजूद दुल्हन के लिबास में युवती प्रेमी के घर पहुंच गई।
युवती की तरफ़ से उसके जीजा थे, लड़के की तरफ़ से ग्रामीणों ने पहल पर शादी करवाई जा रही थी, इसी दौरान युवक के परिजन भी शिवालय पहुंचे और प्रेमी जोड़े को आशीर्वाद दिया।
नवयुवक संघ पंडित टोला शिव मंदिर में हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी लोग जमा हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और खुशहाल ज़िंदगी की कामना दी।












Click it and Unblock the Notifications