पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बिहार में बहार है, NDA का कमाल है
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election Result 2020) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 125 सीटों के पूर्ण बहुमत के साथ जीत गई है। हालांकि, कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। तो वहीं, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनडीएम की जीत पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने ट्वीट कर बधाई दी है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'बिहार में बहार है, NDA का कमाल है।'

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत पर बुधवार (11 नवंबर) को ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा, 'बिहार में बहार है, NDA का कमाल है। देश भर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया है कि पीएन नरेंद्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं। जनता का अपार प्यार और विश्वास उनको मिला है।' उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विपक्षी दलों द्वारा की गई राजनीति को खारिज कर दिया है।

243 सीटों पर मतगणना पूरी
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा मतगणना पूरी कर लेने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। इस बार के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान हुआ है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पीएम मोदी के सहारे बिहार में इस बार उनकी नैया पार लग गई है। घोषित सीटों में से एनडीए ने पूर्णबहुमत के साथ 125 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं, महागठबंधन को 110 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस 19, वाम 16, लोजपा को 1, एआइएमआइएम को 5, बसपा व दूसरे दलों को 1 सीटें मिली है।












Click it and Unblock the Notifications