बाढ़ को केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बताया दैवीय प्रकोप, कहा- मैं पीड़ितों से मिलने भी नहीं जाऊंगा

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी ( पारस गुट ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बाढ़ को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे मंत्री पशुपति कुमार पारस से जब बाढ़ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बाढ़ दैवीय प्रकोप है। मैं बाढ़ पीड़ितों से मिलने भी नहीं जाऊंगा। लोजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बाढ़ को लेकर मेरी जिले के अधिकारियों से बात हुई है और लोगों तक मदद मिल रही है।

union minister pashupati kumar paras satement on flood and victim

बता दें कि पशुपति कुमार पारस के संसदीय क्षेत्र के कई इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं। बिहार में कई केंद्रीय मंत्री इन दिनों अपने इलाकों में ही कैंप कर रहे हैं। पारस से पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, आरके सिंह, अश्विनी कुमार चौबे सहित अन्य बड़े चेहरों को भी अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए देखा गया है । मालूम को कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद पशुपति कुमार पारस दो दिन पहले ही बिहार पहुंचे हैं. पटना पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। उनके साथ बिहार से पार्टी के सभी सांसद (चिराग पासवान को छोड़कर) भी मौजूद थे।

चिराग गुट के खिलाफ थाने में FIR
लोक जनशक्ति पार्टी और पारस गुट के नेता केशव सिंह ने बुधवार को पटना के शास्त्रीनगर थाना पहुंचे और चिराग पासवान और उनके गुट के प्रवक्ताओं पर नामजद एफआईआर दर्ज करवा दी है। केशव सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है इसी वजह से उन्होंने मजबूर होकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+