हिंदी ने दिया हिस्ट्री को दिल! एक ही कॉलेज में पहले दोनों थे सब्जेक्ट टीचर अब हैं पति-पत्नी

गांधी इंटर कॉलेज में बच्चों को हिंदी का पाठ पढ़ाने वाले टीचर दिनेश को कॉलेज के ही अंशुमन भारती जो इतिहास पढ़ाती थी उससे प्रेम हो गया। फिर इस तरह रचाई शादी की देखते ही रह गए घरवाले।

पटना। हिंदी का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक को स्कूल के ही इतिहास की शिक्षिका से प्यार हो गया। हिंदी और इतिहास के टीचर की प्रेम कहानी जब बच्चों तक पहुंची तो वो इन दोनों को मिलाने की कोशिश में लग गए और एक दिन आया जब आखिरकार दोनों ने प्यार का इजहार कर ही दिया। फिर कुछ दिन बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन दोनों को ये डर सता रहा था कि कहीं इनके घरवाले इस शादी से इनकार ना कर दें।

हिंदी ने दिया हिस्ट्री को दिल! एक ही कॉलेज में पहले दोनों थे सब्जेक्ट टीचर अब हैं पति-पत्नी

लड़के के घरवाले बिना दहेज की शादी करने को तैयार नहीं हो रहे थे तो लड़की वाले अपनी बेटी की शादी अपने से छोटे जाति में करना नहीं चाहते थे। दोनों के घरवालों की समस्या अलग-अलग थी जिसे देखते हुए दोनों ने अपनी शादी के लिए जिला मानवाधिकार के मॉनिटर राज किशोर राज से इस संबंध में मदद कि गुहार लगाई। जिसके बाद दोनों की शादी नजदीकी थाने में करा दी गई। आइए जानते हैं इन दोनों की अजब प्रेम की गजब कहानी के बारे में....

हिंदी ने दिया हिस्ट्री को दिल! एक ही कॉलेज में पहले दोनों थे सब्जेक्ट टीचर अब हैं पति-पत्नी
हिंदी ने दिया हिस्ट्री को दिल! एक ही कॉलेज में पहले दोनों थे सब्जेक्ट टीचर अब हैं पति-पत्नी

बिहार के नवादा जिले में गांधी इंटर कॉलेज में बच्चों को हिंदी का पाठ पढ़ाने वाले टीचर दिनेश को कॉलेज के ही अंशुमन भारती जो इतिहास पढ़ाती थी उससे प्रेम हो गया। लेकिन दोनों में प्यार का इजहार नहीं हुआ था लेकिन चोरी-छुपे दोनों की प्रेम कहानी पूरे स्कूल में सभी जान रहे थे। फिर बच्चों की मदद से इन दोनों को एक दूसरे से मिलवाया गया और प्यार का इजहार किया गया।

हिंदी ने दिया हिस्ट्री को दिल! एक ही कॉलेज में पहले दोनों थे सब्जेक्ट टीचर अब हैं पति-पत्नी

अपनी शादी के लिए घरवालों से बगावत करना ये दोनों नहीं चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने जिला मानव अधिकार को लिखित शिकायत करते हुए इस संबंध में मदद मांगी। जिला मानवाधिकार के मॉनिटर ने इन दोनों की शादी के लिए पहल की और थाने में ही दोनों की शादी रचा दी गई। थाने में हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक इन दोनों की शादी में बाराती और गवाह सभी पुलिसवाले बने। फिर शादी के बाद दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया और लिखा पढ़ी के बाद दोनों को उनके हवाले किया गया। पहले तो दोनों के परिवार वाले इस शादी से नाखुश दिख रहे थे पर कानूनी अड़चन के आगे सभी झुक गए और दोनों को अपनाने के लिए तैयार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+