पटना: दानापुर में संदिग्ध ब्लास्ट, बच्चे समेत दो लोग घायल
पटना, 14 नवंबर: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में अचानक हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें एक महिला और बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया। विस्फोट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस टीम जांच कर रही है।

मामले में पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि दानापुर थाना अंतर्गत सुल्तानपुर मोहल्ले में एक संदिग्ध विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमों को बुलाया गया था, जो सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
एक स्थानीय शख्स ने बताया कि जनकधारी स्कूल के पीछे आर्मी के ठेकेदार मोहम्मद शफीक और मोहम्मद ओन के घर पर ब्लास्ट हुआ है। जिसमें उनके घर की दीवार टूट गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों के शीशे भी टूट गए। इस घटना में एक महिला जैयदा खातून और एक बच्चा घायल हुआ है। घटना के बाद से आसपास के लोगों में डर का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications