बिहार में 2 मुखिया की हत्या से सनसनी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिहार। बिहार में सोमवार की देर रात दो मुखिया की हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह से सड़क जाम कर हंगामा किया। भोजपुर एसपी सुशील कुमार एवं सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी के आदेश पर पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मुखिया अरुण सिंह की गोली मारकर हत्या
मुखिया अरुण सिंह (48) सोमवार की रात अपने गांव के ही अनिल सिंह के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश पहुंचे और मुखिया को गोली मारकर फरार हो गए। खून से लथपथ मुखिया को सदर अस्पताल ले जाया जा गया, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
रविंद्र दास की हत्या
दूसरी ओर बांका जिले के अमरपुर, फतेहपुर गांव के मुखिया रविंद्र दास की भी हत्या कर दी गई। रविंद्र का शव मंगलवार की सुबह भागलपुर के सबौर में पड़ा मिला। सरधो गांव में मखिया की बेटी और बहन की ससुराल है। मखिया सोमवार को बेटी की ससुराल गए थे। हत्याकांड से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications