बिहार: ट्रैक्टर के अंदर दो बच्चों सहित मां का मिला शव, हत्यारों का पता नहीं

गया। बिहार के गया में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक महिला और दो छोटे-छोटे बच्चों की मौत हो गई। घटना महाकर थाना के कोसडीहरा भुईंटोली की है। जहां रंजय मांझी की 24 वर्षीया पत्नी रंजु देवी 6 वर्षीय और 2 वर्षीय पुत्र का शव गांव के पास के बाधार से मिला है।

Triple murder case in Gaya,dead bodies found in tractor

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक रंजु के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतक रंजु देवी की पैरों में जले हुए का निशान है ऐसे में यह आंशका जताई जा रही है कि मौत की घटना आग की वजह से हुई है।

Triple murder case in Gaya,dead bodies found in tractor

जानकारी के अनुसार, शव को ठिकाने लगाने के लिए परिवार के लोग ले जा रहे थे पर बीच बधार में ही शव को छोड़कर वे फरार हो गए हैं। पुलिस इस घटना को हत्या की घटना मानकर छानबीन में जुट गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों की तलाश में जुट गई है। वहीं मृतक महिला के माइके वालों को भी घटना की सूचना दी गई है।

ये भी पढ़े- दबंगो ने बीच सड़क पर महिला और उसके पति को पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+