बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, चश्मदीद ने कही ये बात
Road Accident In Begusarai: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है, जहां मंगलवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। FCI थाना इलाके के NH-31 पर ऑटो और कार की ज़ोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 फोरलेन बीहट रतन चौक ((FCI थाना क्षेत्र) के पास हादसा हुआ है। सड़क हादसे में मरने वालो की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ख़बर लिखने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

सड़क हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि सिमरिया की तरफ़ से ऑटो आ रहा था, जो कि ज़ीरोमाइल की तरफ़ जा रहा था। इसी दौरान स्वीफ्ट कार से रतन चौक के पास ज़ोरदार टक्कर हुई, जिसमें 5 लोगों के मरने की ख़बर है। मरने वालों में बच्चा भी शामिल है।
Recommended Video
सुबह करीब 5.30 बजे हुए हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड गए। ऑटो पर सवार चश्मदीद बबलू ने बताया कि वह सिंघौल के निवासी हैं। दिल्ली से वह विक्रमशीला एक्सप्रेस ट्रेन से हाथीदह पहुंचे थे। घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे, बीहट के पास हादसा हुआ।
FCI थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं कार सवार घायलों को बेगूसराय इलाज के लिए भेजा गया है। सुबह करीब 4.30 बजे आनंद विहार (दिल्ली) से चलकर भागलपुर की तरफ जाने वाली विक्रमशीला एक्सप्रेस ट्रेन हाथीदह पहुंची थी। इसके यात्री ही ऑटो पर सवार होकर घर जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications