Bihar News: वैशाली सांसद वीणा देवी को पुत्र शोक, सड़क हादसे में गई बेटे की जान
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के दिनेश्वर पेट्रोल पंप के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वैशाली की सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे छोटू सिंह की मौत हो गई है। 23 सितंबर 2024 की शाम 7:59 बजे हुई इस घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं। माना जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने सांसद के बेटे को कुचल दिया। वाहन के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
यह हादसा जैतपुर के पौखरेरा में हुआ है। दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और वह मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने लगी है। छोटू सिंह की अचानक मौत से उनके परिवार के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई है, खबर तेजी से फैल गई और इलाके में शोक का माहौल है।

हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं दूसरी तरफ एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन भी मौक़े पर पहुंच मामले की जांच की। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा मे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह और वैशाली सांसद के पुत्र सोनू कुमार की मौत हो गई है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा कर कारवाई में जुटी हुई हैं।
ज्ञात हो कि वीणा देवी ने चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 में वैशाली से चुनाव जीता था,वहीं उनके पति दिनेश सिंह जनता दल यूनाइटेड से एमएलसी हैं।
यह भी पढ़े क्या बिहार में ट्रेन के इंजन से हो रही है खेती? जानिए वायरल तस्वीर का सच












Click it and Unblock the Notifications