गयाजी से बिहार को मिली बड़ी सौगात, PM मोदी ने 13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी में 13000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्वागत किया और उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए बोधि वृक्ष की प्रतिकृति भेंट की।
बक्सर जिले को थर्मल पावर प्लांट की सौगात
पीएम मोदी ने बक्सर जिले को थर्मल पावर प्लांट की सौगात दी। पीएम मोदी ने 2019 में इसकी आधारशिला रखी और अब 2025 में खुद लोकार्पण किया है। मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही बिहार और पड़ोसी राज्यों के कैंसर मरीजों को घर के पास ही आधुनिक सुविधाओं वाला बड़ा रेडियोथेरेपी सेंटर मिलने जा रहा है!

मीडिया को जानकारी देते हुए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सदस्य, अनिल चौधरी ने बताया कि यह पुल पुराने 2-लेन रेल-सह-सड़क पुल 'राजेंद्र सेतु' के समानांतर बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह नया पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के क्षेत्रों के बीच आवागमन करने वाले भारी वाहनों के लिए अतिरिक्त यात्रा दूरी को 100 किलोमीटर तक कम कर देगा। चौधरी ने कहा कि यह परियोजना भारी वाहनों के लिए यात्रा को आसान और तेज बनाएगी, जिससे ईंधन और वाहन संचालन लागत में बचत होगी।
इस परियोजना की आधारशिला 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी, जिसने पूरे बिहार में संपर्क बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत की।
10 बजे से शाम 3 बजे तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को बेगूसराय कार्यक्रम के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेन्द्र पुल पर सभी प्रकार की गाड़ियों का संचालन बंद रहेगा। उद्घाटन समारोह को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी है। इस दौरान ड्राइवरों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
NTPC से औंटा तक का पूरा रास्ता रेड जोन घोषित
जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज में बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के कारण NTPC से औंटा तक का पूरा रास्ता रेड जोन घोषित किया गया है। पूरे इलाके में पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। साथ ही, इस दौरान ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है।












Click it and Unblock the Notifications