Bihar Politics: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन अहम, सियासी अखाड़े में दिग्गजों का जमावड़ा
Political Crisis In Bihar: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। महागठबंधन सरकार में लगभग दरार पड़ चुकी है। सीएम नीतीश कुमार अपने पद से आज इस्तीफ़ा दे सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त भी मांगा है। आज वह इस्तीफ़ा दे सकते हैं। नई सरकार का फॉर्मूला भी तय हो चुका है, चर्चा है कि 2020 के फॉर्मूले पर नई सरकार का गठन हो सकता है।

नीतीश कुमार रविवार को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सियासी उठापटक के बीच बिहार की राजधानी में राजनीतिक दलों की मैराथन बैठक हो रही है। वहीं सियासी अखाड़े में राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा भी होने वाला है।
सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। नई सरकार में जीतन राम मांझी का भी कद बढ़ने की उम्मीद है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 4 विधायक हैं, लेकिन मांझी ने नई सरकार में अपनी पार्टी के कोटे से दो मंत्री पद की मांग की है। मांझी की पार्टी की तरफ़ से इस बार जदयू जैसा पोस्टर चस्पा किया गया है। पोस्टर मे लिखा है कि, बिहार में बहार है, मांझी बिना सब बेकार है। बिहार में फिलहाल संभावनाओं की सियासत जारी है, देखना यह होगा की लालू प्रसाद यादव अपने दांव से सत्ता बचा पाते हैं, या एक बार फिर नीतीश कुमार की पलटी बिहार में सियासी समीकरण बदलेगी।












Click it and Unblock the Notifications