TMC सांसद शत्रुघन सिन्हा बोले-अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो बेचारे तेजस्वी से क्या दिक्कत है
क्या भविष्य में तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बन सकते हैं? इस सवाल का जबाव में टीएमसी सांसद शुत्रुघन सिन्हा ने कहा तेजस्वी यादव अच्छा कर रहे हैं, वो काफी अनुभवी हैं। उनमें क्या कमी है जो वो सीएम नहीं बन सकते?

टीएमसी सांसद गुरुवार को बिहार में विपक्षी पार्टियों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बन सकते हैं या नहीं ? इस पर खुलकर बात की और इसके साथ ही बिहारी बाबू के नाम से फेमस शत्रुघन सिन्हा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से पीएम का चेहरा ममता बनर्जी होंगी या राहुल गांधी? इस पर बड़ा बयान दिया है।
अगर मोदी देश के पीमए बन सकते हैं तो तेजस्वी से क्या दिक्कत है?
क्या भविष्य में तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बन सकते हैं? पत्रकारों के इस सवाल का जबाव देते हुए शुत्रुघन सिन्हा ने कहा तेजस्वी यादव अच्छा कर रहे हैं, वो काफी अनुभवी हैं, उन्हें विरासत में लालू यादव से जो मिला है वह तो है लेकिन अब उसके पास तजुर्बा भी है। उन्होंने आगे कहा सीएम पीए बनने के लिए IAS-IPS की ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं है।आपके पास समर्थन व संख्या है तो आप भी बन सकते हैं। इसी में आगे शत्रुघन सिन्हा ने कहा अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो बेचारे तेजस्वी से क्या दिक्कत है?
नीतीश की तारीफ में बिहारी बाबू ने क्या कहा ?
शत्रुघन सिन्हा ने नीतीश कुमार को सफल नेता और बिहार का सफल सीएम बताया। इसके साथ ही बिहारी बाबू ने कह नीतीश ने विपक्ष को एक साथ लाने का बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर कर लिया है।
2024 मेंं विपक्ष की ओर से पीएम का चेहरा कौन होगा ?
शत्रुघन सिन्हा से जब 2024 के चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे ना जवाब देकर घुमाकर जवाब दिया। उन्होंने कहा ये चिंता करना बेकार है कि पीएम पद का कैंडिडेट कौन होगा बल्कि ये महत्वपूर्ण है कि किसे पीएम के रूप में वापसी करने से रोकना चाहिए। आप 2024 में पीएम चेहरे के रूप में राहुल गांधी को नजरअंदाज नहीं कर सकते। 'भारत जोड़ो यात्रा' क्रांतिकारी थे।
2024 के चुनाव में ममता बनर्जी गेम चेंजर नेता साबित हो सकती हैं।
विपक्षी एकता वार्ता के बीच टीएमसी नेता ने कहा ममता बनर्जी एक विश्वसनीय, शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी गेम चेंजर नेता साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही अभिनेता से नेता बने शत्रुघन सिन्हा ने कहा ऐसा लग रहा है कि मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन खत्म हो गए हैं।इसके साथ ही शत्रुघन सिन्हा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को काबिल नेता लेकिन इस बात पर बयान देने से शत्रुघन सिन्हा बचते नजर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं या नहीं।
किसके नाम के आगे लॉटरी का टिकट लेकर आए यह आज कहना मुश्किल
वहीं कुश्वाहा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में टीएमसी सांसद ने कहा कुशवाहा अच्छे वक्ता हैं, उनकी राजनीतिक सूझबूझ काफी है। उनकी समाज में कितनी पकड़ है मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन समय का चक्र किसके नाम के आगे लॉटरी का टिकट लेकर आए यह आज कहना मुश्किल है। मेरी उनके साथ भी शुभकामनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications