Motivational Monday: बिहार की बेटी टिक टॉक से हुई थी मशहूर, साउथ मूवी में मिला लीड रोल
19 वर्षीय संचिता बसु का बिहार के सहरसा जिले से ताल्लुक रहा है। सिथुहा निवासी सुरेंद्र यादव उनके पिता हैं। 90 दशक की एथलीट बीना राय उनकी मा हैं। संचिता बासु का सिथुहा गांव (सहरसा) में 24 मार्च 2003 को जन्म हुआ था।
पटना, 5 सितंबर 2022। बिहार की बेटी संचिता बसु सोशल मीडिया पर धमाल तो मचा ही रही है, अब वह बड़े पर्दे पर भी अपनी हुनर का जलवा बिखेर रही है। संचिता बसू की पहली फिल्म 'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' रिलीज होने के बाद पूरे देश के लोग संचिता के बारे में जानना चाह रहे हैं। संचिता के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स मीलियन में हैं, लेकिन संचिता की पूरी जानकारी ज़्यादातर लोगों को नहीं हैं। आईए जानते हैं कौन हैं संचित बसु जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है।

संचिता बसु की पहली साउथ फिल्म रिलीज़
19 वर्षीय संचिता बसु का बिहार के सहरसा जिले से ताल्लुक रहा है। सिथुहा निवासी सुरेंद्र यादव उनके पिता हैं। 90 दशक की एथलीट बीना राय उनकी मा हैं। संचिता बासु का सिथुहा गांव (सहरसा) में 24 मार्च 2003 को जन्म हुआ था। मौजूदा वक्त में संचिता अपने परिवार के साथ तिलकामांझी (भागलपुर) में रह रही हैं, और यही से पढ़ाई कर रही है। उसके परिवार में माता,पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। संचिता बसू की पहली साउथ मूवी 'फर्स्ट डे-फर्स्ट शो' साउथ के सिनेमाघरों में तो रिलीज़ हुई ही। इसके साथ अमेरिका के शिकागो, न्यूयार्क और बर्मिंघम में भी रिलीज हुई।

लव स्टोरी पर आधारित है संचिता की फिल्म
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने संचिता बसु की फिल्म का प्रमोशन किया था। लव स्टोरी पर आधारित फिल्म को देखने के बाद लोग संचिता के किरदार की तारीफ़ कर रहे हैं। इस मूवी के गाने पर सोशम मीडिया पर रील भी वायरल हो रहे हैं। तेलगु मूवी में किरदार निभाने के बाद संचिता बसु अब तमिल फिल्मों में भी एंट्री मारने वाली हैं। खबर मिल रही है संचिता बसु अल्लु अर्जुन के साथ किरदार निभाती हुई नज़र आ सकती हैं।

टिक-टॉक के ज़रिए सुर्खियों में आई थी संचिता
12वीं की छात्रा संचिता बसु 2019 में टिक-टॉक के ज़रिए रातो रात सुर्खियों में आई थी और सोशल मीडिया स्टार बन गई थी। फिर संचिता की फ़ैन फॉलोइंग बढ़ती गई और अब उनके सोशल मीडिया के कई प्लैटफॉर्म पर मिलियंस में फॉलोवर्स हैं। प्रदेश से विदेशों तक लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। सचिंता को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां बिना राय का भी काफी योगदना रहा है। संचिता शुरुआती दौर में अपनी मां के साथ भी काफी रील्स बनाया करती थी। आज भी संचिता की मां उसके साथ खड़ी हैं।

मां ने हमेशा मेरा साथ दिया- संचिता बसु
संचिता बसु अपनी पहली फिल्म रिलीज होने पर काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि दर्शकों का मेरे किरदार को प्यार मिल रहा है। लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म में काम करने में थोड़ी नर्वस और डरी हुई थी। साउथ में जो इज़्ज़त और मोहब्बत मिली उससे डर खत्म हुआ और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ा। संचिता बसु ने बता कि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया, इस वजह से ही वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। अभी कई फिल्में करूंगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सभी लोगों का प्यार मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार: कॉलगर्ल सप्लायर महिला के पास SP का मोबाइल, सनसनीखेज़ खुलासे से पुलिस महकमे में हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications