Bihar politics: नीतीश कुमार के साथ ये 8 मंत्री लेंगे शपथ, अभी कोई महिला नहीं
Bihar Nitish Cabinet New Minister: बिहार में तख्ता पलट हो चुका है, जदयू नेता नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाक़ात कर एनडीए की तरफ़ से सरकार बनाने दावा पेश कर दिया ह।
बिहार में बदले सियासी समीकरण पर सियासी पारा चढ़ चुका है। बताया जा रहा है कि समर्थन पत्र में कुल 128 विधायकों का नाम है। शाम 5 बजे नीतीश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा तेज़ है।

बिहार में कुल 9 लोगों के आज शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। इस सूची में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन (पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के पुत्र) का वाम भी शामिल है। आपको बता दें कि HAM के चार विधायक हैं और जीतन मांझी ने 2 मंत्री पद की मांग की है।
नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (जीतन राम मांझी के पुत्र) और सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय विधायक) आज शाम 5 बजे शपथ ले सकते हैं। जिसमें 6 कैबिनेट मंत्री, दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications