'सलाद आइटम' के अचानक से बढ़ने लगे दाम, 300 रुपए धनिया, मूली 80 रुपए किलो, जानिए क्यों?
Vegetables Price Increased: बिहार में गर्मी से राहत तो ज़रूर मिली है, लेकिन सब्ज़ियों के बढ़े दाम ने फिर से पारा चढ़ा दिया है। एक सप्ताह पहले तक जिन सब्ज़ियों को बिना पॉकेट पर असर पड़े खरीद ले रहे थे, अब उन सब्ज़ियों को खरीदने के लिए बजट मैनेज करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले टमाटर का सही दाम नहीं मिलने की वजह से किसान परेशान थे। अब टमाटर का दाम बढ़ने से लोग सोच में पड़ गए हैं।
पेट्रोल की कीमत से भी ज्यादा टमाटर का दाम हो गया है। सब्ज़ी के बढ़े दामों पर आम लोगों का कहना है कि 120 रुपये किलो टमाटर लेना हर लोगों के बस की बात नहीं है। आम आदमी महंगाई की वजह से कम पैसे में टमाटर, धनिया और मूली का सलाद बनाकर भोजन में स्वाद ले आते थे, लेकिन अब लोग पॉकेट देखते हुए सब्ज़ी खरीद रहे हैं।

सब्ज़ी विक्रेताओंका कहना है कि सब्जी के दाम बढ़ने की वजह से उनकी दुकानदारी काफी प्रभावित हुई है। जो लोग किलो भर सब्ज़ी लेते थे, अब वह पॉव भर (250 ग्राम) ही सब्ज़ी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेज़ गर्मी पड़ने की वजह से सब्जी के पौधे झुलस गए। स्थानीय खेतो से सब्ज़ी उत्पादन नहीं हो पाया। दूसरे प्रदेश से सब्ज़ी मंगाई जा रही है, यही वजह है कि सलाद आइटम के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
Recommended Video
धनिया पत्ता 300 रुपए प्रति किलो, अदरक 250 रुपए प्रति किलो, टमाटर 120 रुपए प्रति किलो, मूली 80 रुपए प्रति किलो, हरी मिर्च 80 रुपये प्रति किलो, फूल गोभी 60 रुपए पीस, लौकी 60 रुपए प्रति पीस, मशरूम प्रति 200 ग्राम 55 रुपए, गाजर 50 रुपए प्रति किलो, करैला 50 रुपए प्रति किलो, नेनुआ 40 रुपए प्रति किलो, भिंडी 40 रुपए प्रति किलो और खीरा 40 रुपए प्रति किलो बाज़ार में बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications