शख्स ने की दो शादी, पहली पत्नी से दो बेटा और दूसरी से एक बेटी, सौतेली मां ने इस वजह से उठाया खौफनाक क़दम
Patna News Today: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाला मामा सामने आया है। बिहटा थाना क्षेत्र के सोदिशपुर गांव में सौतेली मां ने ममता को तार-तार कर दिया। महिला बहला फुसलाकर दो बच्चे को कुएं के नज़दीक ले गई और उसमे फेंक दिया। एक की ही मौत हो गई, दूसरे की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
सोदिशपुर गांव में घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं गांव के आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। मृत बच्चे की पहचान 7 वर्षीय शम्मी कुमार के रूप में हुई है। यह अरुण कुमार का बड़ा बेटा था।

अरुण के छोटे बेटे 5 वर्षीय अर्णव कुमार की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अरुण कुमार शर्मा ने दो शादी रचाई है। पहली पत्नी से उसे दो बेटा शम्मी और अर्णव है, जिसमें शम्मी की मौत हो गई। वहीं दूसरी पत्नी से एक बेटी है।
अरुण शर्मा की दोनों पत्नियों के बीच संपत्ति को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। संपत्ति विवाद की वजह से ही शारदा कुमारी (अरुण शर्मा की दूसरी पत्नी) ने कुछ लोगों की मदद से दोनों सौतेले बेटो को बहला फुसालकर कुएं के पास लेकर गई। कुएं में दोनों बेटों को फेंका और फरार हो गई।
कुएं से बच्चों की आवाज सुन, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। दो लोग आनन-फानन में कुएं में कूदे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अरुण की दूसरी पत्नी शारजा कुमारी, महिला और ममता के नाम पर कलंक है। कोई किसी मासूम के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। ग्रामीणों और परिजनों नें पुलिस से मांग की है कि शारदा कुमार (आरोपी महिला) को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सज़ा दें।












Click it and Unblock the Notifications