Jail से बाहर निकल कर प्रेमिका से रचाई शादी, विवाह संपन्न होने के बाद फिर पहुंच गया जेल
Bihar News:गोपालगंज से प्रेम प्रसंग के बाद शादी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां जेल से बाहर आकर प्रेमी ने प्रमिका संग शादी रचाई और फिर वापस जेल पहुंच गया।

Love Affair News: बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेम विवाह का अनोखा मामला सामने आया है। प्रेमी युवक कोर्ट से चार घंटे का पेरोल लेकर बाहर आया और दुर्गा मंदिर थावे में अपनी प्रेमिका के संग शादी रचाई। मिली जानकारी के मुताबि चनावे जेल (गोपालगंज) से युवक को चार घंटे का पेरोल मिला, जिसके बाद थावे के दुर्गा मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी। कोर्ट ने शादी करने के लिए ही युवक को 4 घंटे की पेरोल दी थी। प्रेमी जोड़े की शादी में लड़का और लड़की पक्ष के अलावा पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विवाह संपन्न होने के बाद पति-पत्नी ने दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद लिया। वहीं शादी के दौरान सुरक्षा के ऐतबार थावे दुर्गा मंदिर में काफी तादाद में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मंदिर में हुई इस अनोखी शादी की पूरा इलाके में चर्चा तेज़ है। शादी की बात तो आप जान गए। युवत से प्रेम कैसे हुआ, युवक जेल कैसे गया? यह सवाल भी आपके ज़ेहन में होगा। दरअसल युवका राहुल कुमार बगहा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा गांव (पश्चिम चंपारण) का रहने वाला है। वह हाजीपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लखनऊ में एक सत्संग में राहुल अपने परिवार के साथ गया था। वहीं राहुल की मुलाक़ात काजल प्रजापति से हुई, काजल कप्तानगंज (यूपी) की रहने वाली थी।
राहुल और काजल की दोस्ती प्रेंम में तब्दील हो गई, इश्क परवान चढ़ा और दोनों ने भागकर थावे दुर्गा मंदिर (गोपालगंज) में चोरी छिपे शादी रचा ली। शादी रचाने के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ दिनों बाद काजल की तबीयत बिगड़ी तो राहुल ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की शिकायत पर पुलिस वहां पहुंच गई और राहुल कुमार को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के परिजनों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने शादी के लिए हामी भरी।
लड़का और लड़की के परिवार वालों ने मिलकर सीजेएम कोर्ट (गोपालगंज) में विवाह कराने के लिए अर्जी दी। कोर्ट परिवार की अर्ज़ी पर लड़का और लड़की को बालिग पाते हुए शादी की इजाज़त दी। कोर्ट की ने युवक को विवाह रचाने के लिए चार घंटे का पेरोल दिया, जिसके बाद प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी हुई। वहीं दोनों पक्ष के परिजनों ने कहा कि कोर्ट में शादी का दस्तावेज़ देकर राहुल का रिहा करने की अपील करेंगे, ताकि वह लोग वैवाहिक जीवन अच्छे से बिता सकें।
य़े भी पढ़ें: 'अजब-ग़ज़ब शादी', प्रेमिका से भाग रहा था प्रेमी, युवती करती रही पीछा, पुलिस ने करवाई शादी












Click it and Unblock the Notifications