'राहुल गांधी को बनाएंगे अगला PM', 'वोटर अधिकार यात्रा' के बीच तेजस्वी का ऐलान, बिहार से दिया दिल्ली को संदेश!
Tejashwi Yadav-Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में हैं। बिहार चुनाव से पहले उन्होंने SIR के बीच 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली है। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई ये यात्रा 15 दिन बाद 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी। मंगलवार, 19 अगस्त को ये यात्रा गया और नवादा पहुंची है। राहुल गांधी की इस यात्रा में तेजस्वी यादव भी नजर आ रहे हैं।
'वोटर अधिकार यात्रा' के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वे पूरी ताकत से काम करेंगे ताकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकें। तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा हालात में विपक्ष को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। उनका मानना है कि जनता बदलाव चाहती है और इसके लिए विपक्षी दलों को साथ आना जरूरी है।

विपक्षी एकजुटता की तस्वीर
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा, "अगली बार हम राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।" इस बयान से साफ है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा प्रोजेक्ट किया जा सकता है।
पहले भी उठी थी पीएम फेस पर चर्चा
गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक किसी भी नेता को पीएम उम्मीदवार के रूप में सामने नहीं ला पाया था। तब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुझाया था।
बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप
रैली में तेजस्वी यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में वोट चोरी करने और जनता को गुमराह करने के लिए दोनों ने मिलकर साजिश रची।
ये भी पढ़ें: विपक्ष का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कौन? गांधी के परपोते, चंद्रयान वैज्ञानिक या DMK नेता? ये लीडर रेस में हैं आगे












Click it and Unblock the Notifications