तेजस्वी ने कहा- हम भारी मतों से जीतेंगे चुनाव, जनता के जनादेश को चोरी नहीं होने दूंगा
पटना। बिहार के तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज मतगणना हो रहा है। सभी दलों की निगाहें मतदान केंद्र पर टिकी हुई हैं। जदयू और राजद के लिए यह चुनाव सम्मान की लड़ाई बनी हुई है। यही वजह है कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले ही तेजस्वी यादव बीते सोमवार की रात को ही पहुंच गए।
Recommended Video

वहीं मतगणना से पहले ही तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी ने बेरौल एसडीओ के संजीव कुमार पर वहां के डीलर सरोज मुखिया को सरकारी फोन से फोन कर धमकाने का आरोप लगाया है। दरभंगा पहुंचे तेजस्वी यादव ने सरकार पर चुनाव जीतने के लिए छल-कपट का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने सभी मामलों की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है।
इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि हम शानदार अंतर से जीतेंगे। अगर प्रशासन या अन्य लोग कोई गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करेंगे तो मैं यहां दरभंगा में हूं। मैं जनादेश को किसी के द्वारा चोरी नहीं होने दूंगा। हमारी टीमें यहां हैं और सब कुछ देख रही हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार बेईमानी की सारी पराकाष्ठा पार कर चुके है।इस Audio में जो पक्षपाती अधिकारी संजीव कुमार कापर,अनुमंडल पदाधिकारी,बिरौल,JDU के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है उसे ही इन्होंने मतगणना कार्य का "निर्वाची पदाधिकारी" बनाया है।लुटेरों कुछ शर्म बची है कि नहीं?
दरभंगा रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि, नीतीश कुमार के पास कहने को कुछ नहीं है। उन्हें शर्म आ रही है। जो वीडियो वायरल हुए हैं उनमें कौन लोग थे। इनके पास कोई जवाब नहीं है। नीतिश कुमार ने धन,बल सब लगा दिया है। लेकिन जीत हमारी ही होगी। नीतीश कुमार का चाल-चरित्र पूरा देश जान गया है कि वह चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मतगणना पर हमारी पैनी नजर है। मैं दरभंगा जा रहा हूं और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तारापुर जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications