तेजस्वी यादव ने कहा- जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि नीतीश सरकार जल्दी गिर जाए

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों खूब बयानबाजी जारी है। विपक्ष राज्य सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतपिक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार को गिराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार चोर दरवाज़े से सत्ता में आई है। यह गिरी हुई सरकार है। गिरी हुई सरकार का अब गिरना तय है। इस सरकार से बिहार की जनता परेशान हैं और उम्मीद लगाए बैठी है कि यह सरकार जल्दी गिर जाए। बता दें कि इससे पूर्व राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान भी तेजस्वी यादव ने कहा था कि घबराओ मत सरकार दो-तीन महीने में गिर जाएगी।

tejashwi yadav statement agaisnt nitish government and criticized

इस बयान के बाद सत्तारुढ़ दल के नेताओं ने तेजस्वी यादव पर खूब पलटवार किया था। भाजपा नेता और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव के बयान को हास्यापद बताया है। पलटवार करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि ये बयान तेजस्वी यादव की बेचैनी को बताता है। सत्ता की लोलुपता इतनी ज्यादा है कि वो इस तरह के बयान देकर अपने आप को सुर्खियों में रख रहे हैं। जब वे नींद से जगते हैं तो इसी तरह का बयान देकर अपने आप को झूठी तसल्ली दे रहे हैं। ये इतने दिनों से गायब थे, अब जब अपने लोगों के बीच में गए तो शिगूफा छोड़ आए। तेजस्वी यादव का ये बयान पूरी तरह से निराधार है। उनके इस बयान में कोई तर्क नहीं है।

इसके अलावा जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव दिन में मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने लगते हैं। 204 दिन के बाद अपने क्षेत्र में गए और बोला भी तो झूठ। तेजस्वी यादव इसी तरह से अपने लोगों को बरगलाकर वोट लेते हैं। सरकार पूरी तरह से मजबूत है। सरकार के सभी सहयोगी दल आपस में मजबूत है। ऐसे में तेजस्वी अपने इस बयान के बाद और भी हल्के हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+