'नीतीश को 2 बार हमने बनाया CM', मुख्यमंत्री ने लालू पर कसा था तंज, अब तेजस्वी ने यूं किया पलटवार

Tejashwi Yadav: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की राजनीति गरमाई हुई है और बयानबाजी का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर अब लालू यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार को 2 बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया...यह सच्चाई है।'

दरअसल, नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा था कि, 'तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे...।' नीतीश के इस तंज पर अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा, 'कल नीतीश कुमार ने सदन में जो बयान था कि उन्होंने लालू जी को मुख्यमंत्री बनाया...इसे भूल जाइए।'

Tejashwi Yadav

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता 2 बार MLA और एक बार MP पहले ही बन चुके थे, यह सच्चाई है। लालू जी ने कई प्रधानमंत्री बनाए हैं। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि वो मैं ही था जिसने उन्हें (नीतीश कुमार) दो बार सीएम बनाया और उनकी पार्टी को बचाया..यह सच्चाई है।

इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार को रिटायर्ड अफसरों वाला एक थका हुआ मुख्यमंत्री बताया। इससे पहले बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आड़े हाथ लेते हुए तीखा हमला बोला था। नीतीश ने कहा था कि जब हम लोग आए थे तो प्रदेश कि क्या स्थिति थी?

शाम के वक्त कोई घर से बाहर नहीं निकल सकता था। इस दौरान नीतीश ने कहा था कि तुम (विपक्ष) लोगों को कुछ पता नहीं। इन मीडिया वालों से पूछ लो, इन्हें जरूर पता होगा। इस दौरान तेजस्वीर ने सीएम नीतीश का विरोध किया तो नीतीश ने उन्हें डांट दिया। नीतीश ने कहा कि आप लोगों ने दो बार गड़बड़ की, इसलिए आपको हटा दिया।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे' नीतीश ने कैसे एक लाइन में तेजस्वी को दिखा दिया अतीत और भविष्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+