हमको सिर्फ बिहार का CM ही बनना होता तो अपना ईमान बेचकर BJP से हाथ मिला लेते: तेजस्वी यादव

पटना। लालू के छोटे बेटे व महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे तेजस्वी यादव का कहना है कि, हम कभी भी भाजपा या आरएसएस का हाथ नहीं थामेंगे। हमारी पार्टी राजद एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने भाजपा और आरएसएस से आज तक समझौता नहीं किया। लालू जी ने हमेशा लड़ाई लड़ी है, तो कभी उनके साथ नहीं जाएंगे।' तेजस्वी ने आगे कहा कि, ''हमको सिर्फ मुख्यमंत्री बनना होता तो अपना ईमान बेचकर बीजेपी से हाथ मिला लेते। मगर, ऐसा नहीं करेंगे हम।'

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Tejashwi Yadav ने Nitish Kumar को दी खुली चुनौती, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    RJDs Tejashwi Yadav says- If we had to become the CM of Bihar only, we would have joined hands with BJP

    'बीजेपी सबसे ज्यादा लालू से डरती है'
    अपने पिता को जेल होने से खफा तेजस्वी ने यह भी कहा कि, ''उन्होंने हमेशा आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, आज उसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हम कह दे रहे हैं कि हम भाजपा आरएसएस के साथ नहीं जाने वाले। क्योंकि ये सांप्रदायिक शक्तियां देश को बर्बाद कर रही हैं। असल मुद्दों से भटका रही हैं। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी सबसे ज्यादा अगर किसी से डरती है, तो वह लालू यादव ही हैं। पापा ने इनसे कभी समझौता नहीं किया।'

    RJDs Tejashwi Yadav says- If we had to become the CM of Bihar only, we would have joined hands with BJP

    '10 लाख नौकरी जब चाहे दे सकते हैं'
    ​वोटकटवा पार्टी का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि, ''इस चुनाव में कई वोटकटवा पार्टी भी लड़ रही हैं। हमें लगता है वो एक सीट भी नहीं जीत सकते। अगर जीत गए तो बीजेपी कब खरीद लेगी, अगर खरीदी नहीं तो उठा लेगी। बीजेपी वालों ने एक साल में 2 करोड़ नौकरी का वादा किया था। हम तो 10 लाख की बात कर रहे हैं और जब चाहें तब दे सकते हैं। तेजस्वी यादव ने ये बातें बिहार में गया के शेरघाटी में रविवार को एक रैली को संबोधित करते वक्त कहीं। वहीं, तेजस्वी ने एक बार फिर कहा कि अगर हमसे कोई गलती हुई होगी तो उसे माफ कर दीजिए और ऊपर के लिए देखिए।''

    RJDs Tejashwi Yadav says- If we had to become the CM of Bihar only, we would have joined hands with BJP
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+