तेजस्वी के 'जो लड़ता है वही जीतता है' बयान पर अश्विनी चौबे का पलटवार, 'अति पिछड़े समाज को गाली और लड्डू खा रहे'

Ashwini Choubey counterattack Tejashwi Yadav: विपक्षी महागठबंधन INDIA में शामिल बिहार की प्रमुख आरजेडी पार्टी के सुप्रीमों लालू यादव और उनके बेटे बिहार डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव शनिवार की शाम दिल्‍ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही तेजस्‍वी यादव काफी जोश में नजर आए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के मामले पर बात करते हुए तेजस्‍वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा औार कहा जो लड़ता है वो ही जीतता है। तेजस्‍वी यादव के इस बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने करारा जवाब दिया है।

Ashwini Choubey counterattack Tejashwi Yadav

अश्विनी चौबे ने कहा कौन चुनाव लड़ रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने अभी केवल सजा पर रोक लगाई है, उन्होंने (राहुल गांधी) अति पिछड़ा समाज को गाली दी है...यह शर्मनाक बात है। आपने (राहुल गांधी) पिछड़े समुदाय के साथ दुर्व्यवहार किया है और उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अति पिछड़े समाज को गाली दिया और तुम लड्डू खा रहे

अश्विनी कुमार चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा "क्‍या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वो तीर मार लिए हैं, लड्डू खा रहे हो, जीते हो सुप्रीम कोर्ट से, सुप्रीम कोर्ट ने तो अभी स्‍टे लगाया है, सुप्रीम कोर्ट ने अभी ये नहीं कहा कि तुमने गुनाह नहीं किया है, केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा तुम अति पिछड़े समाज को गाली दिया और तुम लड्डू खा रहे...इसकी सजा तुम जरूर भुगतोगे"

राहुल गांधी के लिए गदगद नजर आए तेजस्‍वी यादव

बता दें दिल्‍ली से पटना पहुंचते ही बिहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव और उनके पिता लालू यादव का आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जमकर स्‍वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए तेजस्‍वी यादव ने राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक पर खुशी से गदगद नजर आए।

तेजस्‍वी यादव ने केंद्र सरकार पर लगाया ये आरोप

तेजस्‍वी यादव ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तंग किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी पार्टियों को लगातार किसी ना किसी बहाने परेशान किया जा रहा है, लोग सब देख रहे हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा लड़ने पर ही जीत होती है जो लड़ेगा वो जीतेगा। जो डरेगा वो पहले ही हार जाएगा। उन्‍होंने कहा राहुल गांधी परेशानियों से घबराए बगैर लड़ते हैं।

राहुल की सजा पर रोक लगने से जश्‍न मना रहा I.N.D.I.A.

गौरतलब है कि मोदी सरनेम मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बड़ी जीत मानते हुए जश्‍न मनाया। वहीं सजा पर रोक लगने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार की सुबह लालू प्रसाद यादव से मिलने दिल्‍ली में उनकी आरजेडी सांसद बेटी मीसा भारती के घर मिलने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+