बिहारः तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- किसानों को भिखारी बना दिया
Tejashwi Yadav press conference: पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) ने आज यानी कि बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करके सीएम नीतीश ( cm Nitish kumar ) को घेरा। राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव( Tejashwi yadav ) ने सीएम नीतीश कुमार ( cm Nitish kumar ) पर सीधा हमला किया। किसान कानून ( Agriculture Bill ) की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP ) को रेगुलाइज्ड करना होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 सालों में सीएम नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया। किसानों को मजदूर और भिखारी बना दिया। सीएम नीतीश चुप क्यों हैं?
Recommended Video

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि नौजवानों को बेरोजगार बना दिया। आज बिहार के सरकारी शिक्षकों की क्या स्थिति है, यह किसी से छुपी हुई नहीं है। किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले पीएम ( PM Modi ) और सीएम नीतीश कुमार इतने दिनों से आंदोलन चल रहा है फिर भी मुंह से एक शब्द नहीं निकाले।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की मजबूती को लेकर राजद पूरी तरह से खड़ी है। आज हमारे नेता-कार्यकर्ता सभी जिलों में किसान गोष्ठी कर रहे हैं। हम लगातार किसानों के साथ खड़े हैं,जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक राजद साथ खड़ी है।
वहीं बगाल चुनाव लड़े जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव ( west bengal assembly elections 2021 ) में राजद अपने उम्मीदवार उतारेगी या नहीं, इस पर फैसला लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद भाजपा को हराने वाली पार्टियों का साथ देगी।












Click it and Unblock the Notifications