तेजस्वी यादव को क्या हो गया? मंच पर लड़खड़ाए, तबीयत खराब होने के बाद पकड़कर ले गए कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण 7 मई को होगा। इसके लिए सभी पार्टियां धुंआधार प्रचार में लगी हुई हैं। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को अररिया, मधेपुरा, सुपौल समेत 5 जिलों के चुनावी दौरे पर थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

अररिया जिले के फारबिसगंज में शुक्रवार को चुनावी रैली के दौरान तेजस्वी की पीठ में अचानक दर्द उठ गया। वह मंच पर ही लड़खाते दिखाई दिए। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें चलने में भी परेशानी होने लगी। इसके बाद समर्थक और सुरक्षाकर्मी उन्हें पकड़कर मंच से कार तक लेकर आए।

Tejashwi Yadav health deteriorated

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव अररिया लोकसभा से राजद उम्मीदवार शाहनवाज आलम के पक्ष में सभा को संबोधित करने के लिए फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा मैदान पहुंचे थे। भाषण समाप्त होने के बाद राजद नेता मंच के बगल में बने टॉयलेट में गए। इसी क्रम में उनका पैर पत्थर पर पड़ गया। जिससे उन्हें चोट लग गई।

Recommended Video

    तेजस्वी यादव मंच पर लड़खड़ाए, तबीयत खराब होने के बाद पकड़कर ले गए कार्यकर्ता

    इसके बाद तेजस्वी को परेशानी महसूस होने लगी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में तेजस्वी को पकड़कर कार तक लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अररिया से तेजस्वी यादव रवाना हो गए। अभी तक तेजस्वी यादव के हेल्थ अपडेट के बारे में आरजेडी की ओर से नई जानकारी नहीं दी गई है।

    हालांकि राजद के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के बारे में बताया कि पैर में थोड़ा खिंचाव आ गया था लेकिन, अब वे बिल्कुल ठीक हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव एक दिन में 5 से 6 रैलियां कर रहे हैं। बीते एक महीने में वे करीब 100 जनसभाएं कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+