चुनाव प्रचार के दौरान जब तेजस्वी यादव ने बच्चों के संग पकड़ी मछली तो लगे जिंदाबाद के नारे

मुंगेर। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पिता लालू प्रसाद यादव के नक्शे-कदम पर तेजस्वी यादव चल पड़े हैं। इसका नजारा देखने को मिला मुंगेर जिला में, जब तेजस्वी यादव तीन दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। बीते सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान रास्ते में बच्चों को नहर में बंसी से मछली मारते देख तेजस्वी यादव खुद को रोक नहीं पाए और बीच रास्ते में अपना काफिला रोककर उन बच्चों के साथ बंसी लेकर मछली पकड़ने लगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक मछली पकड़ भी लिया।

tejashwi yadav caught fish during byelection campaigning in munger

तेजस्वी यादव का मछली पकड़ने का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। बता दें कि तारापुर विधानसभा सीट पर आगामी 29 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है। राजद के प्रत्याशी अरुण कुमार साह के प्रचार के लिए तीन दिन के दौरे पर रविवार को मुंगेर के तारापुर पहुंचे तेजस्वी यादव एकदम जोरशोर से लगे हुए हैं। सोमवार को खड़गपुर अनुमंडल में टेटिया बंबर प्रखंड में रोड शो और नुक्कड़ नाटक करते हुए तेजस्वी यादव गांव की गलियों में अपने समर्थकों के साथ गुजर रहे थे।

रास्ते में खेत में सिंचाई के लिए बनाए गए नहर में कुछ बच्चों को बंसी से मछली पकड़ते देख वो अपने काफिले को रोककर खुद मछुआरा बन गए और बच्चों के साथ मछली मारने बैठ गए। तेजस्वी यादव को इस तरह बंसी से मछली पकड़ता देख स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में तेजस्वी के बंसी में एक मछली फंस गई, जिसके बाद वहां तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+