सीएम नीतीश कुमार से शराबबंदी को लेकर तेजस्वी ने पूछे 15 सवाल, कहा- 65 मौतों का जिम्मेदार कौन?

पटना। बिहार में जहरीली शराब से हुई लगातार मौतों को लेकर सीएम नीतीश कुमार एक तरफ जहां आज हाई लेवल की मीटिंग कर रहे हैं। वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से 15 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने ये सभी सवाल अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शराबबंदी पर माननीय मुख्यमंत्री जी से मेरे कुछ ज्वलंत सवाल है। आशा है आज की समीक्षा बैठक से पूर्व वो इनका उत्तर देंगे अन्यथा बैठक में इन पर विमर्श करेंगे। अगर ऐसा नहीं होगा तो अन्य दिनों की भाँति फिर यह एक विशुद्ध नौटंकी होगी।

tejashwi yadav asked question from cm nitish kumar

इसके अलावा राजद ने इस हाईलेवल मीटिंग को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। राजद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "फोकट का रिव्यु मीटिंग करते हैं नीतीश कुमार!" बस पूछते हैं कि कौन कितना वसूली लाया! कौन उगाही बढ़िया कर RCP टैक्स का खज़ाना भर रहा है! कौन अधिकारी तसीली में ढीला पड़ रहा है! कौन पार्टी फंड में करोड़ों जमा कर बढ़िया पोस्टिंग पाएगा! बस इसी पर बात करते हैं नीतीश!

Recommended Video

    Tejashwi Yadav का बड़ा हमला, कहा- Bihar में चल रहा Gangs of Nitish Kumar | वनइंडिया हिंदी

    तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा कि अगर बिहार में कथित लाखों लीटर शराब ज़ब्त हुई है, तो वह प्रदेश के अंदर कब, कैसे और क्यों पहुँची? इसमें किसका दोष है? यह किसकी विफलता है?। इसके अलावा पूछा कि विगत 15 दिनों में विभिन्न जिलों में ज़हरीली शराब से हुई 65 मौतों का दोषी कौन है?

    तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री जी बताए, शपथ लेने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी और जेडीयू नेता शराब क्यों पीते है? मुख्यमंत्री जी अगर शराबबंदी की लेकर गंभीर है तो हमारे द्वारा सदन में साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद मंत्री रामसूरत राय और उनके भाई के ख़िलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो पायी? हम शराबबंदी में सहयोग करते है, लेकिन आप दोषयों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं ??

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+