Bihar Vidhan Sabha Session 2023: 'विपक्ष के विधायकों ने उठाई कुर्सी' तो तेजस्वी ने साधा बीजेपी पर निशाना
Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा में इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में बीजेपी नेताओं ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की। दरअसल, लैंड फॉर जॉब केस में बिहार की सीएम तेजस्वी यादव को आरोपी बनाए जाने के उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।
इस्तीफे की मांग पर भड़के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में जो लोग बैठे हैं उन्हें देख कर लगता ही नहीं है कि वे विधायक हैं। विधायक का जो आचरण होता है वे इनमें नहीं दिखता है। उनका काम केवल उलटी-सीधी बातें करना और कमेंट करना है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी को बिहार के लोगों की एवं राज्य के विकास की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सदन को चलने देना चाहिए, लेकिन बीजेपी के लोगों द्वारा सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है। हंगामा किया जा रहा है टेबल-कुर्सियां पटकी जा रही है। इन्हें जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है।
इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ हंगामा करना है और सदन को चलने नहीं देना है। विधानमंडल परिसर में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चार्जशीट 2017 में दाखिल हुआ था कि नहीं? 2017 से 23 हो गया, 6 साल में क्या हुआ ये तो भगवान ही जानता है।
देखें वीडियो...
इस दौरान तेजस्वी यादव ने पूछा कि जब मेरे ऊपर 2017 में चार्जशीट फाइल हो गई थी और जब हम डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे थे तब तो किसी नहीं रोका कि शपथ मत लो। उस वक्त भी तो चार्जशीट थी या नहीं। अब शपथ लेकर डिप्टी सीएम बन गया हूं तो पूछे रहे है कि शपथ क्यों ली?
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि शपथ लेने से पहले मना करना चाहिए था ना। उन्होंने कहा कि कोर्ट का मामला है कोर्ट में चल रहा है। वहीं, सदन में कुर्सी उठाने पर बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये निंदनीय है और लोकतंत्र में सभी नेता अपनी बात रखते हैं लेकिन बात रखने का एक तरीका होता है।
Recommended Video
हम नीरज पर कार्रवाई की मांग करते हैं। भाजपा ने असली रूप दिखाने का काम किया है और 2024-25 में इनका सूपड़ा साफ होना तय है। नरेंद्र मोदी की कुर्सी महागठबंधन की कुर्सी हो जाएगी। दरअसल, सदन में जब तेजस्वी बोल रहे थे, तब भाजपा विधायक नीरज बबलू ने कुर्सी उठाकर विरोध किया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा आचरण ना करें, जिसको लेकर मुझे कार्रवाई करनी पड़े।












Click it and Unblock the Notifications