Bihar Politics: राम मंदिर के सवाल पर तेजस्वी का तंज़, पाप करने वाले को राम आशीर्वाद नहीं देंगे

Bihar Politics: अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 22 जनवरी (2024) को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसका सियासी माइलेज लेने के लिए भाजपा पूरी कोशिश में हैं। वहीं विपक्ष के नेता भी लगातार ज़ुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम तेजस्वी यादव ने भी ज़ोरदार तंज़ कसा है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा और पीएम मोदी पर ज़ोरदार कटाक्ष किया है। तेजस्वी ने कहा कि राम मंदिर के बहाने भाजपा और पीएम मोदी अपनी मार्केटिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि आपकी तबियत ख़राब होगी तो अस्पताल जाओगे ने? भूख लगी, मंदिर गए तो खाना मिलेगा? वहां (अयोध्या) तो आपसे उल्टा दान मांग लेंगे।

Tejashwi taunt on the question of Ram Mandir, Ram will not bless those who commits sin Bihar

हम लोगों से मीडिया दिनभर राम मंदिर को लेकर इसी तरह का सवाल करती है। क्या भगवान राम को मोदी जी की ज़रूरत है। भगवान राम चाहते तो खुद अपना महल बनवा लेते? मोदी जी ऐसा दिखा रहे हैं जैसे भगवान राम को उन्होंने घर और महल दिलवा दिया। ये सब बेकार की बातें हैं।

मन में आस्था के साथ-साथ नीयत साफ होनी चाहिए। पाप करते रहेंगे और राम-राम करेंगे, तो राम आशीर्वाद नहीं देंगे, दंगा-फसाद से बचने की ज़रूरत है। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी धर्म पर मैं सवाल नहीं उठा रहा हूं। सभी लोगों को जागने की ज़रूरत है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे घर पर भी ठठ पूजा होती है। मैं खुद मुंडन करवाकर आया हूं। मेरे दिल में भगवान हैं, भाजपा वाले बस यह कहते हैं कि हम भगवा ले आये, क्या ये लोग लाये हैं? हम लोगों के तिरंगे में भी भगवा और हरा है। वहीं अगर हरा झंडा लेकर घुमें तो यह लोग कहेंगे की नफरत फैला रहा है, समाज में लड़ाई हो। अयोध्या में जो लाखों रुये खर्च हो रहा है, उतने में कितने लोगों को रोजगार और शिक्षा मिल जाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+