बिहारः लालू प्रसाद के बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए तेजस्वी और तेजप्रताप
पटना। बीते गुरुवार को IGIMS अस्पताल में राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई का निधन हो गया था। शुक्रवार को महावीर राय का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। बता दें कि महावीर राय पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। महावीर राय के निधन की खबर मिलते ही राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसर गया था। तेजस्वी यादव गुरुवार को परिवार के सदस्यों के साथ आईजीआईएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर राय काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

बता दें कि महावीर राय को कुछ दिन पहले ही पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले दिनों से उनके आंत से ब्लीडिंग हो रही थी। बता दें कि कुछ महीने पहले ही चारा घोटाले के मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा का ऐलान होने के अगले ही दिन उनकी बड़ी बहन की भी मौत हो गई थी।
महावीर राय के अंतिम संस्कार के पहले तेजस्वी ने अपने बड़े भाई के साथ अर्थी को कंधा भी दिया। तेजस्वी ने तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा है, बड़े चाचा जी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार को सदैव आपकी कमी खलेगी। आपको मोक्ष की प्राप्ति हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है। ॐ शांति।












Click it and Unblock the Notifications