तेज प्रताप ने दी चेतावनी, कहा- अगर जगदानंद सिंह के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई तो...
पटना। राष्ट्रीय जनता दल में तेज प्रताप यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं अपने पिता लालू प्रसाद यादव से भी उनके ( जगदानंद सिंह ) के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं, अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मैं किसी भी पार्टी गतिविधियों में भाग नहीं लूंगा।

Recommended Video
तेज प्रताप यादव ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। बीते बुधवार की रात को एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की हैसियत है तो वह उन पर कार्रवाई करें? तेज प्रताप ने आशंका जताई है कि जिस तरह से कार्रवाई हो रही है उस तरह से पार्टी के भीतर उनके विरोधी उनकी हत्या करा सकते हैं।
वहीं तेज प्रताप के इस बयान के बाद जदयू और भाजपा ने इस विवाद में एंट्री ले ली है। जदयू पार्टी के प्रवक्ता निखिल मंडल ने गुरुवार को तेज प्रताप यादव को भरोसा दिलाया है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। सुशासन के राज में तेज प्रताप को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। वहीं, भाजपा के युवा मोर्चा ने तेज प्रताप यादव को भाजपा में आने का न्योता दिया है।
वहीं तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बीच चल रहे गहमा-गहमी के बीच तेजस्वी यादव मामले को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप की नाराजगी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकी अपनी राय है, जब मैं हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी हैं फिर कोई दिक्कत नहीं है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाकर काम चल रहा है।
तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से जगदानंद सिंह ने हटा दिया है। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद और गहरा गया है। वहीं तेज प्रताप के ट्वीट के बाद जगदानंद सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके सिवा कोई और उनसे स्पष्टीकरण नहीं मांग सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है।












Click it and Unblock the Notifications