'चुनाव में परिणाम बुरा होगा', जिस यात्रा में लालू-तेजस्वी ने झोंकी ताकत, उसी पर बरस पड़े तेज प्रताप यादव

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेताओं की वोट अधिकार यात्रा इन दिनों सुर्खियों में है। इस यात्रा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव और उनके छोटे बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं।

इसी बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने ताजा ट्विट से सियासी हलचल बढ़ा दी है। उनके बयान ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वो इस बड़े विपक्षी अभियान से खुद को दूर कर रहे हैं?

तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विट में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' पर तंज कसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि ये यात्रा लोकतंत्र बचाने के लिए है या उसे 'ताड़-ताड़' करने के लिए। उन्होंने तेजस्वी को चेतावनी दी कि वे अपने आस-पास के 'जयचंदों' से सावधान रहें।

vote adhikar yatra

विधायक के गाड़ी चालक से गलत व्यवहार को बताया शर्मनाक
तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विट लिखा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़ ताड़ करने निकले हैं। क्योंकि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है।'

तेजस्वी को जयचंदो से सावधान होने की हिदायत
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं।' 'मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस पास के जयचंदो से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा।' अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।

विपक्षी एकजुटता पर सस्पेंस
इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या लालू यादव के दोनों बेटों की सियासी सोच में दूरी विपक्षी गठबंधन की एकता पर असर डाल सकती है।

आज कहां से निकलेगी वोट अधिकार यात्रा?
बिहार में 19 अगस्त यानि आज राहुल गांधी की यह यात्रा गयाजी और नवादा जिलों में पहुंचेगी। मंदिर से पूजा कर यात्रा शुरु आगे बढ़ाने के बाद राहुल गांधी पदयात्रा व रोड शो के जरिए जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट के अधिकार छिनने का मुद्दा उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+