फेसबुक लाइव में भड़के तेजप्रताप और कहा- लालू परिवार को बदनाम कर रहे पत्रकारों पर करुंगा मुकदमा
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने फेसबुक लाइव के दौरान तेजप्रताप यादव भड़कते हुए बिहार के पत्रकारों पर FIR दर्ज कराने की धमकी दी। तेजप्रताप ने लाइव के दौरान कहा कि कुछ लोग बेवजह तूल दे रहे हैं और लालू परिवार को बदनाम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके अलावा तेजप्रताप ने पोस्टर में तेजस्वी यादव की फोटो नहीं होने पर सफाई देते हुए कहा कि इससे पहले चुनाव के दौरान तेजस्वी के तस्वीर में किसी का फोटो नहीं लगा था तो कोई परेशान नहीं था। हम लोगों ने कोई सवाल नहीं खड़ा किया। कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी की तस्वीर छूट जाती है लेकिन इस पर बढ़ा-चढ़ाकर बताना ठीक नहीं है।
Recommended Video

छात्र राजद के पोस्टर पर तेजस्वी यादव की फोटो नहीं होने पर खूब राजनीतिक हंगामा हुआ, जिसके बाद तेजप्रताप ने सफाई दी। तेजप्रताप ने तेजस्वी को एक बार फिर अर्जुन बताते हुए कहा कि तेजस्वी और तेजप्रताप ही बिहार का भविष्य हैं। तेजस्वी यादव हमारे अर्जुन हैं यह हर मंच पर कहा है और तेजस्वी को सीएम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुछ लोग बेवजह की बातों को तूल दे रहे हैं।
बता दें कि रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छात्र राजद की बैठक में शामिल तेजप्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जगदानंद सिंह हिटलर शाही चला रहे हैं और पार्टी में मनमानी कर रहे हैं। छात्र सभा की बैठक के लिए शहर भर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए थे। लेकिन इस पोस्टर में तेजप्रताप का बड़ा चेहरा सामने है। साथ ही राबड़ी देवी और लालू प्रसाद की तस्वीर है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पटना इस पोस्टर में जगह नहीं दी गई थी।
तेजस्वी को पोस्टर में शामिल नहीं करने पर मनमुटाव जैसी बातों का बाजार गर्म है। इससे पहले तेजस्वी यादव के पोस्टर में भी तेजप्रताप को जगह नहीं मिली थी। ऐसे में मनमुटाव की बातों से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालंकि जब पोस्टर पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी तो आनन-फानन में उसे हटा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications