लालू ने CM नीतीश, सुशील मोदी समेत 10 हजार मेहमानों को दिया न्योता, चप्पे-चप्पे पर रहेगा सुरक्षा के इंतजाम

Recommended Video

    Tej Pratap Marriage में Lalu Yadav के 10000 मेहमान, Nitish kumar बनेंगे Barati | वनइंडिया हिन्दी

    पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में 10 हजार मेहमान पहुंचेंगे। इस लिस्ट में बिहार के गर्वनर सत्यपाल मलिक, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी होंगे। लालू ने न्योता देते हुए कहा है कि तेजु की शादी में सबको बाराती बनना है। लालू से अपने बड़े बेटे के विधि विधान में शामिल हो गए है। शादी में आम लोगों को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है।

    पैरोल पर बाहर आए लालू यादव

    पैरोल पर बाहर आए लालू यादव

    पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अपने बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से परोल लेकर बहार आए है। लालू को तीन दिनों की पैरोल मिली है। शादी के बाद लालू यादव को झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल भेज दिया जायेगा। बता दें कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या की सगाई बीते हफ्ते पटना में हुई थी, जिसमें वह शामिल नहीं हो सके थे।

    12 मई को होगी शादी

    12 मई को होगी शादी

    तेजप्रताप की शादी लालू यादव के पुराने साथी और आरजेडी नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ कल 12 मई को होगी। यादव परिवार ने शादी को लेकर बताया कि मेहमानों की संख्या 10 हजार के आस-पास पहुंच चुकी है, जिसमें देश के कई नामचीन नेता भी होंगे। लालू की आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने वाले सीएम नीतीश भी राजनीतिक प्रतिद्वंदता को किनारे रखते हुए शादी में पहुंचेंगे। वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी समारोह में शिरकत करेंगे।

    चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

    चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे की शादी में कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके लिए बिहार पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि शहर के अंदर लॉ एंड ऑर्डर व ट्रैफिक की समस्या न हो इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है। लालू के आवास से लेकर वेटनरी कॉलेज तक सुरक्षा के कड़े इन्तेजाम रखने के लिए पूर्व से ही पटना पुलिस ने इंतजाम कर रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+