स्कूल आये बिना ही कई सालों से सैलरी उठा रही थी शिक्षिका, 4 लाख से भी ज्यादा रुपये वसूलेगा विभाग
Darbhanga Teacher News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद शिक्षकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ताज़ा मामला बिहार दरभंगा ज़िले का है, जहां प्राथमिक विद्यालय तेनुआ (गौड़बोराम प्रखंड) में बिना स्कलू आये ही एक महिला टीचर सैलरी उठाती रही।
शिक्षिका सुप्रीति कुमारी के इस हैरतअंगेज़ कारनामा का खुलासा आरटीआई (RTI) के ज़रिये हुआ। शिक्षा विभाग के संज्ञान में मामला आते ही तुरंत कार्रवाई की गई। वहीं विभाग द्वारा आदेश जारी हुई कि सुप्रीति कुमारी (शिक्षिका) से 4 लाख 32 हजार 638 रुपये वसूल किये जाएं।

आपको बता दें कि राजकुमार झा (लोजपा प्रखंड अध्यक्ष) ने RTI के ज़रिए जानकारी हासिल की, जिसमें पता चला कि सुप्रीति कुमारी 12 अप्रैल 2021 से ही स्कूल से नदारद है। इसके बावजूद सैलरी के तौर पर उसने 4 लाख 32 हजार 638 रुपये उठाये हैं।
बिहार शिक्षा विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सुप्रीति कुमारी की नियुक्ति को रद्द कर दी है। इसके साथ ही उनके ख़िलाफ़ नीलाम वाद पत्र भी दायर किया गया है। वहीं वेतन के तौर पर मिले 4,32,638 रुपये वापस करने का भी आदेश हुआ है।
ग्रामीणों की मानें तो शिक्षिका कई सालों से स्कूल नहीं आ रही है, इस बात की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राजकुमार झा (लोजपा नेता) से शिकायत की। तो उन्होंने RTI के ज़रिए जानकारी हासिल की।
आरटीआई रिपोर्ट से मिली जानकारी की शिकायत शिक्षा विभाग को दी और फिर मामले में कार्रवाई हुई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षिका के स्कूल से गैर हाज़िर रहने का मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। इस मामले की जांच करते हुए, संबंधित पंचायत नियोजन इकाई को दो दिनों के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications